👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सम्भव व्यवस्था के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ व नगर पंचायत बाबूगढ़ में नागरिकों की समस्याओं को सुनकर समाधान किया गया।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम ने सोमवार को जनसमस्याओं को सुना। तीन फरियादी नाली, गंदे पानी की निकासी तथा खड़ंजा निर्माण आदि समस्याओं को लेकर कैम्प में पहुंचे जिनके निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देश दिए गए है.
नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगवीर सिंह ने पीने के पानी की समस्या को लेकर आए एक व्यक्ति की शिकायत पर 3-4 हैंड पम्पों की तुरंत मरम्मत कराने के आदेश दिए गए है।



























