हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के प्रहलाद नगर में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने छापा मारा और अस्पताल पर सील लगा दी. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अस्पताल का पंजीकरण नहीं है जिसके चलते कार्रवाई की गई है.
बता दें कि क्षेत्र में अभय होमियो हेल्थ सेंटर के नाम से संचालित अस्पताल के खिलाफ गर्भपात कराने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग को मिली जिसके बाद एआरओ आनंद कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ पुष्पेंद्र रावत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और टीम ने अस्पताल में छापा मारकर चिकित्सक से रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा लेकिन चिकित्सक नंबर नहीं दिखा पाए जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौके की वीडियोग्राफी शुरू कर दी जिसका महिला चिकित्सकों ने विरोध किया. स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सील लगा दी है.
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922
























