हापुड़ नगर पालिका का स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ में नगर की सफाई के ठेके को लेकर लड़ाई छिड़ी है, जो चरम सीमा पर पहुंच गई है। नगर पालिका हापुड़ में गत 20 साल से एक ही व्यक्ति साहुल बौथ पर सफाई का ठेका है जिसकी जड़े इतनी गहरी है कि वह बिना टेंडर के ही ठेका लेकर करोड़ों रुपए का भुगतान लेता रहा है। इस ठेकेदार की सैदव जनप्रतिनिधियों से सांठगांठ रही है। अब यह ठेकेदार एक बार फिर से सफाई का ठेका लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग व जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहा है। साहुल बौथ का प्रतिद्धन्दी भी उसके साथ गया है और जनप्रतिनिधि भी साहुल बेथ के पक्ष में खड़े हो गए है। नगर पालिका हापुड़ का स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बना है। यदि डीजल की खरीद व खपत, सफाई उपकरणों की खरीद, संविदा व आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति तथा स्वास्थय विभाग के समाचार पत्रों में प्रकाशित गोपनीय विज्ञापनों की जांच की जाए तो गत एक दशक में अरबों रुपए के भ्रष्टाचार की पोल खुल जाएगी।
नगर विकास मंच हापुड़ के लौकेश सिंहल व विनोद गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व नगर विकास विभाग को लिखे पत्र में स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व ठेकेदार द्वारा जीएसटी के भुगतान की जांच की मांग की है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288



























