हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जीवन भर व्यापारिक हितों की लड़ाई लड़ने वाले हापुड़ के व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल के प्रथम स्मृति दिवस पर शुक्रवार को हापुड़ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए (150) लोगों ने पंजीकरण कराया।
शिविर में चिकित्सक डा. गणेस गूंजन, डा. अमित जून, डा. सागर शर्मा व उनकी टीम ने रोगियों में लीवर, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर आदि की जांच की और हड्डी, त्वचा, ह्रदय, छाती, स्पाईन रोगियों को स्वस्थ्य रहने का परामर्श दिया। चिकित्सकों ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित भ्रमण, शाकाहारी भोजन जरुरी है। फास्ट फूड से परहेज बताया।
व्यापारी नेता के बेटे गोविंद अग्रवाल ने कहा कि वह पिता के सपनों को साकार करने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। इस मौके पर बिजेंद्र पंसारी, अमन गुप्ता, अशोक बबली, योगेंद्र कुमार मोनू, सचिन एस एम आदि उपस्थित थे।























