
शिविर में बालिकाओ के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण
हापुड सीमन (ehapurnews.com):आर्य कन्या इंटर कॉलेज हापुड़ में आयोजित आवासीय शिविर में बालिकाओं को अंकिता आर्य एवं एकता आर्य ने विभिन्न योगासन व लाठी चलाने का प्रशिक्षण दिया।
श्रीमद दयानंद आर्ष गुरुकुल चोटी पूरा से आई प्रशिक्षिकाओं ने शिविर में बालिकाओं को विभिन्न प्रकार
से तलवार एवं भाला चलाना सिखाया तथा साथ साथ किस अवसर पर कौन से दाव से बचाव या वार करना चाहिए,यह भी सिखाया।
आर्य कन्या शिक्षा समिति के जनरल सेक्रेट्री आनंद प्रकाश आर्य ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए यह शिविर आज देश में महिलाओं ही नहीं छोटी बच्चियों के साथ भी जो कदाचार हो रहा है उससे मातृशक्ति अपने को कैसे बचाव कर सुरक्षित रह सकती है,यह सीखने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है।हमारी युवा पीढ़ी में जो आज चरित्र हनन हो रहा है,उसके
कारण एवं बचाव से भी शिविर में बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
शिविर में डॉ प्रेमलता तिवारी एवं डॉ प्रीति दीक्षित ने बालिकाओं के स्वास्थ का परीक्षण किया।शिविर में बालिकाओं को औषधीय दी गई।
विद्यालय के प्रधान नरेंद्र आर्य,प्रबंधक शशांक आर्य,उपमंत्री रविन्द्र अग्रवाल,विजेंद्र कुमार गर्ग लोहे वाले , प्रधानाचार्य डॉ स्नेह प्रभा आदि ने शिविर के देख रख में सहयोग किया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























