
नि: क्षय दिवस पर 182 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): नि:क्षय दिवस पर मेरिनो कंपनी द्वारा प्रायोजित श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट तथा जिला क्षय रोग विभाग के संयुक्त उपक्रम के अंतर्गत गुरुवार को गांव सरावा हापुड़ में क्षय रोगियों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान कुल 182.मरीजों को चिकित्सा परीक्षण का लाभ मिला इन मरीजों में से 24.मरीजों की बलगम की जांच कराई गई और 9.मरीजों को एक्सरे के लिए जिला सयुक्त चिकित्सालय हापुड़ रैफर किया गया 38.मरीजों की ब्लड शुगर की जांच की गई , श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा अब तक नि:क्षय दिवस के अवसर पर 27.चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया है शिविर में स्वास्थ्य विभाग से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह द्वारा उपस्थित मरीजों को नि:श्चय दिवस के बारे में जानकारी दी गई और बताया कि टीवी मरीजों को टी वी की दवाओं का कोर्स पूरा करना अति आवश्यक है और इसे बीच में नहीं छोड़नी चाहिए इस अवसर पर जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि सन 2025 तक भारत को टी 0बी0 मुक्त कराने में मेरिनो कंपनी का यह प्रयास सराहनीय है इस कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी एस अग्रवाल तथा डॉ डी के अग्रवाल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा अनिल कुमार फार्मासिस्ट यासीन अली लेब तकनीशियन,विनोद कुमार, मोहम्मद सोहेल ने बलगम की जांच कराने ,दवाई वितरण में सहयोग किया इस अवसर पर जिला क्षय रोग विभाग से जिला पी एम डी टी कॉर्डिनेटर मनोज कुमार एवम् वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक ब्रजेश कुमार उपस्थित रहे
भारत सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत हर महीने की 15 तारीख को नि:क्षय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है भारत सरकार इस प्रयास को और मजबूती के लिए कंपनी द्वारा आयोजित श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा टी बी रोग के बारे में लोगों को जागरूक बनाया जा रहा है।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651

































