
“स्वास्थ्य जागरूकता ही स्वस्थ समाज की नींव है”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): काइट सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में ग्राम पुठी मोड़, खिचरा, जनपद हापुड़ में “हेल्थ अवेयरनेस मिशन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. गुड्डू चौहान (President, GS Foundation) ने शिरकत की तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता Danish Haquiquat (Founder, Kite Social Welfare Trust) द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन अब्दुल क़ादिर (प्रोग्राम ऑर्गेनाइज़र) ने किया।
इस अवसर पर चिकित्सकों की टीम द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लेकर ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606



























