गढ़मुक्तेश्वर के सीएचसी में लगी हैल्थ एटीएम मशीन
हापुड, सीमन (ehapurnews.cpm):पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के सीएचसी हॉस्पिटल में विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने अपनी विधायक निधि से एक हेल्थ एटीएम मशीन उपलब्ध कराई है जिसका शुक्रवार को विधायक हरेंद्र सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।एटीएम मशीन से क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे और क्षेत्र की जनता के खून की जांच निशुल्क होंगी।ऐसी स्वास्थ्य कर्मी जिन्होंने क्षेत्र के लोगों की सेवा की तथा बेहतर कार्य किया हैं उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हापुड़ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील त्यागी, गढ़मुक्तेश्वर प्रभारी डॉ दिनेश भारती ने आशा व्यक्त की कि विधायक द्वारा उपलब्ध कराई गई एटीएम मशीन लोगों की सेवा में एक मील का पत्थर साबित होगी।इस मौके पर कई भाजपाई मौजूद थे।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225





























