
चोरी की बाइक का इस्तेमाल करना हेड कांस्टेबल को पड़ा भारी, सस्पेंड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चोरी की बाइक के साथ घूमना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। पुलिसकर्मी को वरिष्ठ अधिकारियों ने सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि डीआईजी के आदेश के पश्चात हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।
मामला कुछ दिन पहले का है जब हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी परिसर में चोरी के मामले में बंद बाइक को हेड कांस्टेबल सुमित कुमार किसी काम से कचहरी लेकर पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मी की हरकत का विरोध किया। देखते-देखते अधिवक्ता एकत्र हो गए और मामला बढ़ गया जिसके बाद अधिवक्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। अधिवक्ता ऋतिक सागर ने हेड कांस्टेबल सुमित कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बाइक के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। मामले में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने संज्ञान लेते हुए जनपद के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह को मामले में अनुशासनिक कार्रवाई व विभागीय जांच के आदेश दिए। इसके बाद हेड कांस्टेबल सुमित को सस्पेंड कर दिया गया है।
रिद्धिमा मेकओवर करवा चौथ के लिए लेकर आए हैं स्पेशल ऑफर, 499/- से शुरू: 7417707350

























