
कार्तिक पूर्णिमा मेले में सुविधा शुल्क लेकर ड्यूटी लगाने वाला कानपुर में तैनात हेड कांस्टेबल सस्पेंड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेले में सुविधा शुल्क लेकर ड्यूटी लगाने वाले कानपुर में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। मामला कानपुर से जुड़ा हुआ है।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कानपुर समेत अन्य जनपदों की पुलिस की आमद की गई। कानपुर पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह पर सुविधा शुल्क लेकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने का आरोप है। आरोप के बाद जांच की गई जिसके पश्चात हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
99 स्टोर से स्पोर्टस के चार जोड़ी जूते खरीदें 999/- रुपए में: 8191820867































