
पाक्सो एक्ट में जेल गया
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की घटना में वांछित व नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी रवि राणा निवासी मीरा की रेती गढ़मुक्तेश्वर है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।























