👁 0 views Views
चोरी की बाइक पर मौज ले रहा था,पुलिस ने दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):समीप के गांव बझैडा कला का जाहिद चोरी की बाइक पर घूम रहा था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की है।आरोपी थाना कपूरपुर के गांव बझैडा कला का जाहिद है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437



























