
👁 0 views Views
भैंसा बुग्गी में आग लगाने का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बछलौता निवासी रविंद्र पुत्र निर्मल सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 17 दिसंबर की रात करीब 8:00 बजे वह भैंसा बग्गी से अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसने अपनी भैंसा बुग्गी को रोक दिया और ट्रैक्टर ट्राली से पुआल लेने चला गया। वापस आकर देखा तो बुग्गी में आग लग चुकी थी। पीड़ित का आरोप है कि शराब के नशे में किसी ग्रामीण ने उसकी बुग्गी में आग लगाई है। संदेह के आधार पर पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़

































