👁 0 views Views
चोरी हेतु औजार लेकर निकले थे,पुलिस ने दबोच लिया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने किसी आपराधिक घटना कारित करने की फिराक में घूम रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से एक अवैध चाकू व चोरी करने में प्रयुक्त औजार बरामद किए है।आरोपी हापुड की मोती कालोनी का अब्दुल व जनपद सम्भल के गांव महरौली का सुनील है।पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

































