हापुड़ में नए साल पर ये भी गए जेल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद में अपराधियों, वांछितों तथा वारंटियों को धर दबोचा कर जेल भेजने का सिलसिला जारी है। हापुड़ नगर पुलिस ने दो वांछित आरोपियों जसरुप नगर के राहुल कुमार व धोखाधड़ी के आरोपी मोती कालोनी नार्थ परगना पश्चिम बंगाल के शिवाजी सिंह को धर दबोचा, साथ एक वारंटी महिला कश्मीरी देवी लज्जापुरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अतिरिक्त वारंटी राजीव कुमारक तेवतिया निवासी चिरंजीव विहार कवि नगर गाजियाबाद, गोपीपुरा का सतीश, रामगढ़ी के विशाल उर्फ डैनी तथा रघुनाथपुर के कुलदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पिलखुवा पुलिस ने एक बदमाश शाहरुख हिम्मतनगर का तमंचा व कारतूस के साथ तथा एक वारंटी मुरादनगर के राहुल को गिरफ्तार कर लिया। धौलाना पुलिस ने एक वारंटी सुरेश को थाना अनूपशहर (बुलंदशहर) के गांव मोरीगेट से तथा गांव पारपा के विषय उर्फ प्रीत को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ में अब खुल गया है BIKANERVALA: 7817077953



























