हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भैना निवासी के एन शर्मा के भाई प्रदीप उर्फ प्रदीप शर्मा की बेटी माही शर्मा ने हॉकी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस अवसर पर माही को बधाई देने वालों का सिलसिला लगा है। माही के पिता सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं जो फिलहाल राजस्थान के अजमेर में तैनात हैं।
केएन शर्मा ने बताया कि 11 वर्षीय माही शर्मा कक्षा 7 की छात्रा है। माही हॉकी की खिलाड़ी है जिसने क्षेत्रीय संभाग जयपुर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। माही ने टीम के सदस्यों के साथ चंडीगढ़, पटना, लखनऊ, दिल्ली, चेन्नई की टीम को पराजित कर एक बार फिर गोल्ड मेडल हासिल किया। इस अवसर पर परिवार में खुशी का माहौल है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…
Read more
























