
दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ में हवन का आयोजन
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ परिसर में विद्यालय के 30 वें स्थापना दिवस के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ।
विद्यालय में पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ हवन में प्रबंध समिति के सदस्यों: ममता दीवान, राजेश दीवान एवं नीरू दीवान, निदेशक एच. एम. राउत, प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी, समन्वयकों, अध्यापकों एवं छात्रों ने पवित्र अग्नि में आहुति दी एवं विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति एवं मंगल कामना के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
विद्यालय के निदेशक एच. एम. राउत एवं प्रधानाचार्य शुभ्रा अवस्थी ने प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों का अभिनंदन करते हुए उन्हें विद्यालय के कार्यकाल के 30 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने की बधाई दी। आरती के पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































