
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की रहने वाली हरियाणवी एक्ट्रेस व गायिका भावना रानी ने शनिवार को लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास किया। आत्मदाह निरोधी दस्ते ने मौके पर पहुंचकर भावना रानी को बचाया। भावना रानी का आरोप है कि गाजियाबाद कमिश्नरेट के थाना शालीमार में उसने फिल्म निर्माता उत्तर कुमार पर मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। ऐसे में सहायक पुलिस आयुक्त एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि संबंधित थाने के पुलिसकर्मियों से संपर्क कर आगे कार्रवाई की जा रही है।
भावना रानी अपनी बड़ी बहन और 4 साल के बेटे के साथ शनिवार को लखनऊ पहुंची। इसके बाद वह लामार्ट चौराहा टैंगो-3 के पास पहुंची और खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। तभी उसे बचा लिया गया। भावना रानी का कहना है कि वह हरियाणवी और देहाती फिल्म में अभिनेत्री और गायिका है। उसका फिल्म निर्माता उत्तर कुमार से विवाद चल रहा है जिसके खिलाफ उसने गाजियाबाद के शालीमार थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी है जबकि उत्तर कुमार उसे धमकी दे रहा है जबकि शालीमार थाने की पुलिस ने बताया कि भावना रानी और उत्तर कुमार के बीच फिल्म को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद भावना ने मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में आरोप सही नहीं पाए गए थे। इसके बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। मामले में डीसीपी निमिष पटेल गाजियाबाद कमिश्नरेट ने बताया कि जांच रिपोर्ट बनाकर थाना पुलिस ने रिपोर्ट भेजी थी। विवेचना में कुछ बिंदुओं पर आपत्ति के बाद इसे वापस थाने भेजा गया। दो माह में विवेचना में आपत्तिजनक बिंदुओं पर जांच करते हुए दोबारा रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926

























