हापुड़, सीमन (ehapurmews.com): जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर में पतंग उड़ाते समय छत से गिरे 13 वर्षीय किशोर का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।
आपको बता दें की जनपद हापुड़ के मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली निवासी सुशील शर्मा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हापुड़ के मोहल्ला अर्जुन नगर में रहता था। सोमवार की शाम को उसका 13 वर्षीय बेटा हर्ष छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और हर्ष तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया और रास्ते में ही हर्ष ने दम तोड़ दिया। हर्ष की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बुधवार को पैतृक गांव बदनौली में हर्ष का अंतिम संस्कार किया गया।
Apsara Sarees दे रहे हैं सूट, साड़ी और लहंगे पर 40% तक का Discount, 9997358158
https://www.facebook.com/ApsaraSareesHapur


























