हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश जनपद मेरठ के थाना सरुरपुर के हर्रा से हापुड़ लूटपाट की वारदात को अंजाम देने आए थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस ने बताया कि वाहन चैकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी में सवार पांच बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी लूटपाट के इरादे से योजना बना रहे थे। आरोपी जनपद मेरठ के गांव हर्रा के सनव्वर, सुभान, आरिफ, शाजिद, गुलफाम हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चाकू, दो छुरी तथा एक पिकअप गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को जेल भेज दिया है।

























