हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): वैश्य महिला सेवा समिति (रजि) हापुड़ के तत्वावधान में ग्राम असौड़ा में आयोजित एक ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन रविवार को किया गया। शिविर की संचालिका आशा ने पिछड़े वर्ग की बालिकाओं को निशुल्क ब्यूटी पार्लर की अनेक कलाओं व सिलाई का प्रशिक्षण दिया ।समिति के संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम ही जीवन सफलता की कुंजी है ।साथ ही बालिकाओं को सफलता की राह पर अग्रसर होने के कुछ मंत्र भी बताएं ।समिति की संरक्षिका सुशीला अग्रवाल ने अल्पसंख्यक व पिछड़े वर्ग की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति की अध्यक्षा अर्चना कंसल मंत्री पूनम गुप्ता ,कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने बच्चों को आकर्षक उपहार व खाद्य सामग्री वितरित की। समिति ने आशा( केंद्र संचालिका -ग्राम असौड़ा) व अन्य प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया। इस अवसर पर उषा सिंघल पूनम गर्ग रश्मि गर्ग, कल्पना उपस्थित थे
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209





























