उत्पीड़न का व्यापारी करेंगे मुकाबला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के कसेरठ बाजार में शुक्रवार को एक मीटिंग का आयोजन कसेरा एसोसिएशन द्वारा किया गया जिसमें व्यापारियों ने भाग लिया ।मीटिंग की अध्यक्षता जिम्मी जैन ने की एवं संचालन गोविंद अग्रवाल ने किया।एसोसिएशन के चेयरमैन अमन गुप्ता ने व्यापारियों से एकजुट रहने एवं संगठन को मजबूत करने की अपील की ।महामंत्री गोविंद अग्रवाल ने कहा किसी भी अधिकारी द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है तो उसका डटकर विरोध किया जाएगा और मुकाबला करेंगे। मीटिंग में नगर पालिका चुनाव संबंधी चर्चा भी हुई जिसके लिए एक 3 सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें सुधीर जैन टप्पू, विनोद गुप्ता एवं किशन चंद्र शामिल रहेंगे सभा में व्यापारी हितों से जुड़े हुए काफी मुद्दों को वक्ताओं ने उठाया ।इस सभा में प्रदीप जैन, हंसराज जैन, अजय गोयल, विनोद गोयल, जितेंद्र कंसल, योगेंद्र ,मोनू, अशोक गोयल, सुधीर जैन ,गुलाब वर्मा ,आदि व्यापारी उपस्थित थे।
































