हापुड़ के युवक ने लुटेरों के लिए तमंचे व कारतूस दिए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट पुलिस हापुड़ के रोहित नाम के नौजवान की तलाश कर रही हैं जिस पर लुटेरों तमंचे व कारतूस उपलब्ध कराने का आरोप हैं। बता दें कि थाना सिहानी गेट क्षेत्र में एक इलैक्ट्रोनिक शोरुम में 23 अप्रैल को 30 लाख रुपए लूट की सनसनीखेज वारदात हुई थी। इस वारदात को खोलने के लिए पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया था।
इस सिलसिले में पुलिस ने शो रुम पर कार्यरत एक पुराने कर्मचारी सन्तोष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने लूट में शामिल व सहयोगी प्रिंस, आकाश व टिंकू का भेद खोल दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 लाख रुपए नकद, दो तमंचे व दो कारतूस तथा चार किलो गांजा व बाइक बरामद की हैं।
इस लूटपाट के तार हापुड़ से भी जुड़े हैं और हापुड़ के रोहित नाम के युवक ने प्रिंस व आकाश के लिए तमंचे व कारतूस का इंतजाम किया था। पुलिस रोहित की तलाश कर रही हैं।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


































