हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने जनपद बुलंदशहर में तीन स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए विद्युत चोरी पकड़ी है। विजिलेंस विभाग की टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस विभाग की टीम ने बुलंदशहर के अपरकोट क्षेत्र के फैसलाबाद में 35 वर्षीय जावेद पुत्र लियाकत के जहां छापामार कार्रवाई की जहां विजिलेंस विभाग की टीम ने भवन की खिड़की के रास्ते डाले गए तारों को देखा तो वह दंग रह गई। जब जांच की तो पता चला कि बिजली चोरी की जा रही है।
इसी के साथ 48 वर्षीय मोहम्मद अनवर पुत्र इब्राहिम निवासी 40 फूटा आनंद विहार बुलंदशहर के यहां भी छापामार कार्रवाई की। पाया की केबल में कट लगाकर अन्य दो केबिल जोड़कर बिजली की चोरी की जा रही थी और चोरी की बिजली से मयूरियां चार्ज की जा रही थी।कार्रवाई का यह कर्मचारी जारी रहा जहां प्रवर्तन दल ने 33 वर्षीय अलीम पुत्र खलील निवासी 40 फूटा आनंद विहार बुलंदशहर के यहां छापामार कार्रवाई करते हुए इनकमिंग केवल में मीटर से पूर्व कट लगाकर अतिरिक्त केवल जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। जहां पर ई-रिक्शाएं चार्ज हो रही थी। विजिलेंस विभाग की टीम ने तीनों प्रकरणों में मुकदमा दर्ज करा कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान घीरेंद्र कुमार (E E रेड), एस सी यादव (ए ई विजिलेंस टीम हापुड़),
शफीक अहमद (प्रभारी), मुख्य आरक्षी लवलेश नीरज सुमित
धर्मेंद कुमार T G 2 उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


































