दहेज लालचियों का शिकार हुई हापुड़ की दो सगी बहनें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लाखों रुपए नकद तथा कार की मांग पूरी न होने पर हापुड़ की दो सगी बहनों को दहेज लालचियों की प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा है और दहेज लालची दोनों सगी बहनों को हापुड़ के तहसील चौपला पर छोड़कर गायब हो गए। विवाहिता बहनों ने मायकें में शरण ली है और महिला थाना पुलिस ने 11 दहेज लालचियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
हापुड़ के मजीदपुरा के रहीसुद्दीन ने दो बेटियों रेशमा व रुबीना का विवाह 28 अप्रैल-2019 को जनपद बुलंदशहर के थाना नरसैना के गांव चोदियाना के जाहिद व वाहित के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह मे दिए गए भारी दहेज से बेटियों के ससुरालिए खुश नहीं थे और वे बेटियों को प्रताड़ित कर लाखों रुपए नकद व कार की मांग कर रहे थे। एक बार उन्हें 11 लाख रुपए भी दिए, परंतु प्रताड़ना बंद नहीं हुई। आरोपी हापुड़ की दोनों बेटियों को हापुड़ छोड़ गए। महिला थाना पुलिस ने दोनों बहनों के पति जाहिद व वाहिद सहित यामीन, ताहिरा, सायदा, माजिद, जैद, शाहिन, सोनू, आयशा और शाहबान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065






























