हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ ने सामुदायिक, सार्वजनिक तथा पिंक शौचालयों की साफ-सफाई एवं देखरेख करने का जिम्मा हापुड़ की साहुल बौथ कम्पनी को दिया है जिसके बदले में नगर पालिका परिषद कम्पनी को एक लाख 63 हजार का भुगतान हर माह करेगी।
आइए, ई हापुड़ न्यूज एक ऐसे सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय के बारे में आपकों बताएगा जिसका लम्बे अर्से से ताला खुला ही नहीं है और वह अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यह शौचालय हापुड़ के रामलीला मैदान के सामने पुराने बस अड्डे का है, जो यात्रियों के लिए बंद पड़ा है। तस्वीरों में साफ देख जा सकता है कि शौचालय का ताला शायद ही कभी खुला हो।
नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा बस अड्डा परिसर में लगाए गए पेशाब घरों की भी मिट्टी पलीत हो रही है और खुले मैदान में पड़े पेशाब घर भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे है।
बस अड्डा परिसर में खड़े दो चलते-फिरते शौचालयों की भी दुर्गति हो रही है। टायर गलने के कगार पर है। कूड़े, गंदगी तथा मिट्टी में दबे पड़े है। यानि कि अब ये शौचालय प्रयोग करने लायक ही नहीं दिख रहे है। नागरिकों ने शौचालयों की सफाई पर हुए खर्च की जांच की मांग की है।

























