भुज के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर लौटा हापुड का दल
हापुड,सीमन(ehapurnews.com):भारत विकास परिषद युवा शक्ति हापुड़ के 78 सदस्यों का एक दल कच्छ के रण (भुज) के ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कर वापिस हापुड लौट आया है।
भारत विकास परिषद युवा शक्ति हापुड़ के 78 सदस्य नववर्ष के उपलक्ष्य में कच्छ के रण (भुज) की सांस्कृतिक यात्रा पूर्ण कर 8 जनवरी 2023 को बरेली-भुज ट्रेन द्वारा हापुड़ वापस लौटी।
शाखा के उपाध्यक्ष हिमांशु जैन ने कहा सभी साथियों ने यात्रा का भरपूर आनंद लिया, गुजराती संस्कृति को जाना और यात्रा का पूरा आनंद लिया। सचिव मुदित मोहन अग्रवाल ने कहा कि कच्छ के रण की यात्राओं से हम सभी को अद्भुत नजारे देखने को मिले जो हम सपनों में ही देखते थे सभी साथियों से स्वादिष्ट गुजरती व्यंजनों का भी भरपूर स्वाद लिया, साथ ही बच्चों को भी गुजराती संस्कृति को जाने का अवसर मिला एवं शाखा के मार्गदर्शक अमित सिंघल ने कहा इस यात्रा से सभी सदस्यों के बीच पारिवारिक मेल मिलाप बढ़ा, और सभी ने एक दूसरे के साथ चांदनी रात में कच्छ के रण के अद्भुत नजारे को अपने यादों में संजो लिया।




























