हापुड की स्वाती गर्ग को जीजा बाई एचीवर्स अवार्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): बालिकाओं को शिक्षित करने के पुनीत कार्यो में जुटी हापुड की शिक्षाविद स्वाति गर्ग को दिल्ली में जीजा बाई एचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है।नगर के विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
बता दें कि शिवाजी कॉलेज दिल्ली द्वारा शिवराज 350 के अवसर पर बालिका शिक्षा के लिए हापुड की स्वाति गर्ग को जीजा बाई एचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विनोद श्री धर तावड़े पूर्व शिक्षा मंत्री महाराष्ट्र सरकार एवं डॉ योगेश सिंह वाइस-चान्सेलर दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया।श्रीमती स्वाति गर्ग शिक्षा भारती की अध्यक्षा है और हापुड़ में श्रीमती ब्रह्मदेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में बालिकाओं को उत्तम शिक्षा प्रदान कर रही है। वह सदैव बालिकाओं और महिलाओं को स्वतंत्र एवं आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित करती है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























