हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अधीक्षण अभियंता यू के सिंह और अवर अभियंता उदयराज को बिजली कटौती की गलत सूचना देने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता यूके सिंह व जेई उदयराज के खिलाफ हुई निलंबन की कार्रवाई से विद्युत कर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बिजली कटौती की गलत सूचना देने के मामले में यह कार्रवाई हुई है। पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गोयल ने अन्य अभियंताओं को कार्य प्रणाली सुधारने की चेतावनी दी है।
हापुड़ में 33 केवी लाइन बंद होने की वजह से करीब 10 घंटे और अमरोहा में इंसुलेटर पंचर होने के कारण करीब 1 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता और अवर अभियंता से सूचना मांगी गई तो उन्होंने विद्युत कटौती नहीं होने की बात कही। मंगलवार को पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गोयल ने दोनों को निलंबित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार कृपा राम डेयरी पर 33 केवी का ट्रांसफार्मर है जिस पर 220 केवी फरीदनगर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। कृपा राम डेयरी प्लांट पर 31 जनवरी-2024 की रात 11 बजे से 1 फरवरी-2024 की सुबह 10.15 बजे विद्युत आपूर्ति में व्यवधान रहा। प्लांट मालिक द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर भी सप्लाई नहीं हुई। जांच में हापुड़ के अधीक्षक अभियंता उमेश कुमार सिंह को दोषी पाया गया जिसके परिणाम स्वरुप इंजीनियर उमेश कुमार सिंह को निलम्बत कर दिया।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

































