हापुड़ की खेल प्रतिभा व राष्ट्रीय तैराक रिया वर्मा को पुलिस विभाग में मिली नौकरी










हापुड़ की खेल प्रतिभा व राष्ट्रीय तैराक रिया वर्मा को पुलिस विभाग में मिली नौकरी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड की खेल प्रतिभा व राष्ट्रीय तैराकी में भारत का नाम ऊंचा करने वाली रिया वर्मा को प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में नौकरी प्रदान की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिया वर्मा को लखनऊ में नियुक्ति पत्र सौंपा।
खेल प्रतिभा के लिए संघर्ष कर रहे बच्चों के लिए बुधवार का दिन यादगार रहा। हापुड़ जिला तैराकी संघ के राष्ट्रीय तैराक रिया वर्मा को उत्कृष्ट खिलाड़ियों के वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में बुधवार को जॉइनिंग लेटर प्रदान किया गया ।खेल के क्षेत्र में करियर बनाने वाले साथियों के लिए यह उत्साह वार्थक सूचना है।
उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के एसोसिएट जॉइंट सेक्रेटरी रामानंद राय ने बताया कि रिया बचपन से प्रतिभावान खिलाड़ी रही है और कई बार उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है।विगत वर्ष खेलो इंडिया में कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया था। इन्हीं उपलब्धियों के बल पर लखनऊ में स्पोर्ट्स कोटे के तहत ट्रायल हुआ था जिसमें वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपना चयन पक्का किया। रिया के इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष डॉक्टर आनंद प्रकाश एल एन पब्लिक स्कूल के बनर्जी भारती राजकुमार अग्रवाल सुधीर शर्मा पूर्व क्रीड़ा अधिकारी रमेश चंद्र पाल राष्ट्रीय खिलाड़ी रामकुमार त्यागी,पुनीत सहित खेल के तमाम गणमान्य लोगों ने रिया एवं उनके परिवार उनके कोच को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।
विदित हो कि रिया के पिताजी राजीव वर्मा हापुड़ जिला तैराकी संघ के जॉइंट सेक्रेटरी हैं और तैराकी संघ के गठन से ही अपना योगदान दे रहे हैं।

हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!