👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गोपाल कृष्ण ने जनपद का नाम प्रदेश में रोशन किया जिसने मिस्टर उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस प्रतियोगिता 2022 की 170+ सेंटीमीटर हाइट श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया है। हापुड़ पहुंचे गोपाल का लोगों ने ज़ोरदार स्वागत किया। हापुड़ की चंडी रोड पर ढोल के साथ गोपाल का फूल माला पहनाकर जबरदस्त स्वागत किया गया। बता दें कि मेरठ में तीन अप्रैल को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में क्रीडा मेरठ ने मिस्टर उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया जिसमें हापुड़ के गोपाल कृष्ण ने 170+ सेंटीमीटर हाइट श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हापुड़ पहुंचे गोपाल का सभी ने जोरदार स्वागत किया।






























