हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बेटे का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हो गया है जिसके बाद उसे बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है. जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर निवासी आदित्य चौधरी का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हो गया है. सब इंस्पेक्टर की फाइनल मेरिट में चयनित आदित्य को बधाई देने वालों की होड़ लगी है. आदित्य अपने परिवार के साथ फिलहाल हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित साकेत कॉलोनी में रहते हैं.
बता दें कि सत्येंद्र सिंह के बेटे आदित्य चौधरी ने उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया. परीक्षा की फाइनल मेरिट रविवार को जारी हुई जिसमें आदित्य चौधरी का चयन हुआ है. एसआई की फाइनल मेरिट में चयन होने से परिवार में खुशी का माहौल है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























