हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जतिन शर्मा ने आईआईटी जेम की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईआईटी दिल्ली में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। यह मुकाम हासिल करने के बाद परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीण समिति साठा चौरासी के लोगों ने विद्यार्थी के आवास पर पहुंचकर बधाई दी।
शुक्रवार को आईआईटी जेम की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। परिणाम आने के बाद जतिन ने जब रिजल्ट चैक किया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जतिन ने परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए आईआईटी दिल्ली में जगह हासिल की है। जतिन जनपद हापुड़ के धौलाना के गांव नंदपुर के निवासी हैं। जतिन शर्मा पुत्र श्रवण कुमार शर्मा का कहना है कि जतिन ने यह मुकाम हासिल करने के लिए काफी परिश्रम किया है। फिलहाल घर में बधाई देने वालों के फोन बज रहे हैं और मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाई जा रही है।
























