हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com):हापुड के श्री चंडी मन्दिर स्थित श्री चंडी संस्कृत पाठशाला में इनमोरफीस आई टी कम्पनी, नोएडा द्वारा जीर्णोद्धार कराने के पश्चात हवन का आयोजन किया गया। इनमोरफीस आई टी कम्पनी के सी ई ओ हिमांशु सिंघल तेल वालों ने कहा कि हमारी कम्पनी जिसमें 400 बी टैक कार्यरत हैं सेवा के कार्य भी सतत करती रहती है,इस संस्कृत पाठशाला में कमरों, बरामदा,यज्ञशाला,कम्प्यूटर लैब ,पुताई, रंग रोगन आदि कराकर जीर्णोद्धार कराया गया है। उन्होंने कहा कि संस्कृत में ही भारतीय संस्कृति के संस्कार व ज्ञान छिपा है, संस्कृत का संरक्षण व विकास बहुत आवश्यक है,हमारे देश में गुरुकुल पद्धति ने ही देश को विश्व गुरु के पद पर आसीन किया था।संस्कृत विद्यलयों से ही भारतीय सनातन धर्म और संस्कृति आगे बढ़ेगी। विद्यालय के प्राचार्य पुष्पेनदर शास्त्री ने बताया कि दस नये छात्र पाठशाला में आये है, इनका पाठशाला में प्रवेश के समय हवन द्वारा विभिन्न संस्कार कराये जा रहे है। उन्होंने इनमोरफीस आई टी कम्पनी के सी ई ओ हिमांशु सिंघल, डायरेक्टर सुमन जैन सिघल, निखिल पाशी, पखिल अग्रवाल, सोमय अग्रवाल, निखिल कुमार का विद्यालय में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में जयप्रकाश तेल वाले,रामकिशन तेल वाले, रेखा सिघल, स्नेह सिघल, रजत सिंघल, सुरेश चन्द जैन, डाoरेखा जैन, अनिल कुमार जैन, सुशील जैन, पूर्व विधायक जयप्रकाश, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत दीवान, डाoरमेश अरोरा,सुरेश चन्द सम्पादक, हर्ष शर्मा एडवोकेट सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























