हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के 9 वर्षीय गर्वित जैन पुत्र भुवन जैन निवासी अमरदीप कॉलोनी हापुड़ ने एक बार फिर पूरे देश में तहलका मचा दिया है. गर्वित ने देश के जाने-माने यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल के साथ बर्फी नाम की एक ऑनलाइन फ़िल्म में काम किया है जिससे हापुड़ के गर्वित को बधाई देने वालों की लंबी कतार लग गई है. बताते चलें कि गर्वित ने हाल ही में अजय देवगन की फिल्म सिक्स सस्पेक्ट्स में भी काम किया था.
हापुड़ का जाना माना सुपरस्टार गर्वित जैन अक्सर चर्चाओं में रहता है. गर्वित की मां नूती जैन ने बताया कि गर्वित ने अब एक और ऑनलाइन फ़िल्म बर्फी में काम किया है जहां डॉग लव सभी के सामने आया है. यूट्यूब पर इस फ़िल्म के आने से गर्वित को बधाई देने वालो का तांता लगा है.
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739































