हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के रचनाकार व शिक्षक प्रभात कुमार शर्मा “प्रभात”को ”पद्य विधा”में उत्कृष्ट काव्य सृजन के लिए नव उदित साहित्यकार सम्मान २०२३”से सम्मानित किया गया।नव उदय पब्लिकेशन, ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के तत्वावधान में भोपाल में 18 जून को आयोजित नव उदित साहित्यकार सम्मान-२०२३ एवं कवि सम्मेलन समारोह में अरविंद गुप्ता, संयुक्त निदेशक, वित्त मंत्रालय, श्रीमती वासंती आठया, संयुक्त निदेशक, वित्त मंत्रालय, श्रीमती प्रियंका पालीवाल, जीएम, नागरिक आपूर्ति निगम तथा नव उदय पब्लिकेशन की संस्थापिका /सम्पादिका बहन ऋतु के कर कमलों द्वारा नव उदित साहित्यकार सम्मान- 23 से सम्मानित किये गये।इस अवसर पर रचनाकार “प्रभात” को शील्ड व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205





























