आगरा से आगे निकलेगा हापुड़ का पेठा उद्योग










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जनपद एक उत्पाद के तहत जनपद हापुड़ को पेठा उद्योग के लिए चयनित करने पर किसानों व व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार के इस चयन से किसानों की आय में वृद्धि होगी। पेठा उद्योग से जुड़े किसानों व उद्यमियों को दस लाख रुपए तक का सरकार अनुदान देगी।

उद्यान निरीक्षण एस.के. शर्मा ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत जनपद हापुड़ में 149 पेठा उत्पाद यूनिटें स्थापित होंगी। एक यूनिट पर 30-40 लाख रुपए खर्च होगा जिस पर 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रुपए का अनुदान सरकार देगी और साथ ही पेठा प्रसंस्करण की इकाइयों को प्रशिक्षण, गुणवत्ता, विस्तार, ब्रांडिंग आदि में सरकार मदद करेगी।

 जनपद हापुड़ में बड़े पैमाने पर करीब 35 सौ हेक्टेयर क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष पेठा की खेती होती है अब इस रकबे में भी वृद्धि होगी और किसान लाभान्वित होगा। ऐसे उद्यमी जो विभिन्न प्रकार के मुरब्बे, आचार, पेठा सोस, चटनी आदि के उत्पादन में लिप्त है, वे उद्योग को गति देने के लिए उद्यान विभाग से सम्पर्क करें।

CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854








Related Posts

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

🔊 Listen to this विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज ऊर्जा और उत्साह के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
error: Content is protected !!