हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सीए की परीक्षा के परिणाम सामने आने के बाद जनपद हापुड़ के कई अभ्यार्थियों के चेहरे खिल उठे हैं। समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने वाली पक्काबाग निवासी शालू गोयल व ललित गोयल की बेटी पंखुरी गोयल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद हापुड़ का नाम रोशन किया है। हापुड़ के जवाहरगंज निवासी नीरज गुप्ता व रेणू गुप्ता के पुत्र मयंक गुप्ता, हापुड़ के आर्य नगर निवासी हर्षित बंसल पुत्र पवन कुमार बंसल, न्यू शिवपुरी निवासी अर्चिता सिंहल पुत्री सौरभ कुमार सिंहल व प्रीति सिंहल ने सीए की परीक्षा में बाजी मारी है।
पंखुरी गोयल बताती है कि वह इंटर परीक्षा में डीपीएस टाप किया था और उसका सपना था कि वह सीए बने, जो आज पूरा हुआ है। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण भाव की जरुरत है। पंखुरी गोयल ने अपनी विजय पताका का श्रेय अपनी मम्मी शालू गोयल, पिता ललित गोयल भाई अनंत गोयल व गुरुजनों को दिया है, जिन्होंने सदैव उसे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
मयंक गुप्ता, अर्चिता ने दीवार पब्लिक स्कूल से 10वीं व 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण की है जबकि हर्षित ने 10वी व 12वीं की परीक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से पास की है।
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209

































