👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने वाली पक्काबाग निवासी शालू गोयल व ललित गोयल की बेटी पंखुरी गोयल ने सीए परीक्षा कर जनपद हापुड़ का नाम रोशन किया है।
पंखुरी गोयल बताती है कि वह इंटर परीक्षा में डीपीएस टाप किया था और उसका सपना था कि वह सीए बने, जो आज पूरा हुआ है। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण भाव की जरुरत है। पंखुरी गोयल ने अपनी विजय पताका का श्रेय अपनी मम्मी शालू गोयल, पिता ललित गोयल भाई अनंत गोयल व गुरुजनों को दिया है, जिन्होंने सदैव उसे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

































