Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की प्याज अब नीदरलैंड जाएगी। हापुड़ की जरोठी के किसान ने परंपरागत खेती को छोड़कर वैज्ञानिक तरीके से प्याज उगानी शुरू की है। किसान अमरिंदर सिंह ने नीदरलैंड की सेंटावायर प्रजाति की प्याज खेतों में उगाई है जिसकी सप्लाई भी नीदरलैंड में ही एक कंपनी द्वारा होगी। किसान अपनी आय बढ़ा रहे हैं। प्याज की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में किसान ने अब परंपरागत खेती को छोड़कर वैज्ञानिक तकनीक से प्याज उगाना शुरू कर दिया है। इसकी मांग भी विदेश में हो रही है। नीदरलैंड में उगाई जाने वाली प्याज हापुड़ में उगाई गई है जिसे खरीदने के लिए किसान के पास विभिन्न कंपनियों के फोन आ रहे हैं। किसान इसकी आपूर्ति नीदरलैंड में ही करेंगे।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093




























