हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास गांधी विहार कॉलोनी निवासी निर्भय सिवाल ने एक बार फिर जनपद हापुड़ का नाम पूरे प्रदेश व देश में रोशन किया है जिन्होंने दिल्ली में आयोजित एक पावरलिफ्टिंग की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर 70 किलोग्राम कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया है जिन्हें एक ट्रॉफी, एक गोल्ड मेडल और एक सर्टिफिकेट संस्था ने दिया है।
निर्भय ने बताया कि हाल ही में दिल्ली के नंदनगरी इलाके में एक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों ने हिस्सा लिया। फिटनेस बॉडी बिल्डिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन ने राजोरिया क्लासिक नाम की प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें निर्भय ने तीन एटेम्पट में 605 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगा है। आपको बता दें कि निर्भय सिवाल इससे पहले भी पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपना दम दिखा चुके हैं। एफबीएसएफ की प्रेसिडेंट कनिका राजोरिया ने निर्भय को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।



























