हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला श्रीनगर का निवासी समर्थ साहनी लगातार अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखा रहा है। समर्थ की शानदार बॉलिंग से जनपद हापुड़ के साथ-साथ आसपास के जिलों में उसका खूब नाम हो रहा है। समर्थ के पिता कपिल साहनी ने बताया कि उनका बेटा जल्द ही एक अच्छा खिलाड़ी बनेगा। बता दें कि समर्थ की उम्र लगभग साढ़े ग्यारह वर्ष है जिसे अपने पिता को देखकर क्रिकेट में रुचि जागी है। कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब में प्रैक्टिस करने वाला समर्थ अब ज़ोन की टीम में है।
समर्थ के पिता का सपना है कि वह एक अच्छा गेंजबाज बने इसके लिए वह उसे टूर्नामेंट में हिस्सा दिलाकर कर उसका मनोबल भी बढ़ाते हैं। लेग स्पीनर समर्थ ने काफी उपलब्धियां हासिल की है और कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। वह लगभग आठ साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहा है और अपने परिवार का नाम रोशन कर रहा हैं।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार
























