
👁 0 views Views
जन्माष्टमी पर सजे हापुड़ के बाजार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची है और लोग तैयारियों में जुटे है। हापुड़ में जन्माष्टमी पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा।
हापुड़ के रेलवे रोड, गोल मार्किट, गांधी गंज, साधना मार्किट, चंडी रोड आदि बाजारों में अनेक दुकानें सज गई है जिन पर लड्डू गोपाल, पोशाक, मालाएं, बांसुरी, ठाकुर के लिए झूले, पूजा सामग्री दीपक बाती आदि की जम कर बिक्री हो रही है। अन्य स्थानों से आकर भी लोगों ने फुटपाथ पर दुकानें लगाई है। इन दुकानों पर 100 रुपए से लेकर हजार रुपए तक सभी प्रकार का सामान उपलब्ध है।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483



























