
👁 0 views Views
प्रदेश स्तर पर आयोजित पुलिस प्रतियोगिता में हापुड के इंस्पेक्टर ने पाया प्रथम स्थान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस मुख्यालय लखनऊ में आयोजित 67 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक प्रतियोगिता 2024 (वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, पुलिस वीडियोग्राफी, डाग स्क्वाड, कम्प्यूटर एवं एण्टी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता) के क्राइम इन्वेस्टीगेशन इवेंट में मेरठ जोन की टीम की ओर से हापुड के निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानन्जय सिंह ने इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के उत्साहवर्धन करने के लिए बुधवार को सम्मानित किया।उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कदम प्रगति के मार्ग पर बढ़ते रहेंगे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























