हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव असौड़ा में गोलू जाटव लगातार घायल और बीमार कुत्तों का इलाक कर रहे हैं और उन्हें अपने पास से नि:शुल्क इलाज और दवाइयां मुहैया करा रहे हैं। गोलू के साथ उसके दो दोस्त अंकित गौतम और लक्की जाटव भी घायल कुत्तों का उपचार करने में लगातार सहयोग कर रहे हैं। बता दें कि मौहल्ले में यदि कोई कुत्ता घायल हो जाता है या शहर में किसी कुत्ते को उपचार की जरूरत होती है तो गोलू जाटव उसका उपचार कराना शुरू कर देते हैं। यदि गंभीर बीमारी के कारण किसी कुत्ते की मौत भी हो जाती है तो वह उसे गड्ढा खोदकर दफनाते हैं। गोलू को के इस पुण्य के काम से उसे शहर में सराहा जा रहा है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884
























