हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी राजेंद्र और उसका परिवार उत्तर प्रदेश में पीएम आवास योजना के ब्रांड एम्बेसडर बन गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए एक विज्ञापन में हापुड़ के आदर्शनगर कॉलोनी में स्थित एक मकान और उसमे रह रहे परिवार को दर्शाया गया है। बता दें कि राजेंद्र ने पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाया था जिसके मकान ने प्रदेश में पहले और देश में तीसरे स्थान को हासिल किया। अब राजेंद्र और उसके परिवार ने सरकार द्वारा जारी किए गए विज्ञापन में भी जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश में पीएम आवास योजना के तहत अभी तक 42 लाख से अधिक घरों का निर्माण कराया जा चुका है।
हापुड़ के मौहल्ला आदर्श नगर के निवासी राजेंद्र कुमार की मौहल्ले में परचून की दुकान है जिनके घर में बारिश के दिनों में पानी आ जाता था। कुछ साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिलने के बाद राजेंद्र ने इसके लिए आवेदन किया जिसके बाद योजना के तहत मिली राशि की सहायता से उन्होंने अपना घर बनवाया। घर बनने से राजेंद्र और उनका परिवार बेहद खुश हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले राजेंद्र और उनकी पत्नी मंजू देवी की प्रधानमंत्री से वीडियो कांफ्रेसिंग के ज़रिए बात होनी थी लेकिन समय के अभाव की वजह से बात नहीं हो सकी। राजेंद्र ने कहा कि वो प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहद आभारी हैं। अब उन्हें यूपी में सरकार ने एक ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर पेश किया है जिससे जनपद का नाम रोशन हुआ है।


























