
हापुड़ की एडटेक स्टार्टअप को दिल्ली में अशनीर ग्रोवर ने किया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ : हापुड़ के युवा उद्यमी मोइन खान की एडटेक स्टार्टअप Prepxa AI ने शिक्षा जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत के प्रसिद्ध उद्यमी और ‘भारत पे’ के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने Prepxa AI को “Best Innovative Use of AI in EdTech Industry” के सम्मान से नवाज़ा।
यह सम्मान Prepxa AI को शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) के सबसे नवाचारपूर्ण उपयोग के लिए दिया गया है। इस स्टार्टअप का उद्देश्य छात्रों को स्मार्ट टेस्ट प्रिपरेशन, पर्सनलाइज़्ड लर्निंग और एआई-आधारित मोटिवेशनल एनालिटिक्स के माध्यम से उनकी क्षमता को पहचानने और बढ़ाने में मदद करना है।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद संस्थापक मोइन खान ने कहा, “यह सम्मान सिर्फ़ मेरा नहीं, बल्कि हर उस छात्र का है जो अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने का सपना देखता है। हमारा लक्ष्य है कि भारत के हर कोने में तकनीक के ज़रिए शिक्षा को सुलभ और प्रेरणादायक बनाया जाए।”
इस उपलब्धि के बाद हापुड़ के युवाओं में उत्साह का माहौल है, और यह शहर एक बार फिर नवाचार और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























