हापुड़ की बेटी शेफाली ससुराल में अत्याचार की शिकार












हापुड़ की बेटी शेफाली ससुराल में अत्याचार की शिकार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की एक बेटी ससुराल के शारीरिक, मानसिक, उत्पीड़न व शोषण की वजह से मानसिक तनाव में जी रही है और पुलिस बेटी के ससुरालियों के विरुद्ध ना तो रिपोर्ट दर्ज कर रही है और नहीं बेटी को सुरक्षा प्रदान कर रही है। बेटी के पिता पुलिस दरबार के चक्कर लगाकर थक गए हैं।

उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश संगठन मंत्री व हापुड़ के टिंबर व्यवसायी संजय गर्ग ने अपनी बेटी शेफाली गर्ग का विवाह बुलंदशहर के नामी डेरी उद्योग के मालिक बृजमोहन अग्रवाल के बेटे सूर्यांश अग्रवाल के साथ 28 जून 2021 को रामनगर रिसोर्ट में किया था। इस विवाह में शेफाली के पिता ने करीब चार करोड़ 20 लाख रुपए खर्च किया। हापुड़ व बुलंदशहर के दोनों ही घराने में समाज में एक अलग ही पहचान व प्रतिष्ठा रखते हैं।

आरोप है कि वर पक्ष शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं था दहेज को लेकर शेफाली के ससुरालिए आए दिन उसके साथ मारपीट, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते थे इसी बीच शैफाली ने एक बेटी को जन्म दिया जो आज 3 वर्ष की हो गई है बेटी के जन्म के बाद से तो पति, सास, ससुर व ननद का उत्पीड़न और अत्याचार इस सीमा तक बढ़ गया जो पूरी तरह असहनीय व दर्दनाक हो गया। इसी बीच सैफाली का दो माह का गर्भ भी गिर गया शेफाली अपनी 3 वर्ष की बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए चिंतित है।

शेफाली के अनुसार ससुरालियों के अत्याचार अब असहनीय हो गए हैं और वह एक कमरे में रहकर नारकीय जीवन जी रही है शेफाली व उसके पिता संजय गर्ग ने हापुड़ में बताया अब शेफाली अपनी ससुराल में छत पर एक कमरे में अकेली रह रही है उसके पास राशन आदि की व्यवस्था भी नहीं है उन्होंने चुपचाप तलाक का वाद भी दाखिल कर दिया है।

शेफाली के पिता संजय गर्ग अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं और पुलिस अफसर के चक्कर लगा लगाकर थक गए हैं अब उन्होंने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216











  • Related Posts

    ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से मचा हड़कंप

    🔊 Listen to this ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से मचा हड़कंप हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर के नीचे ई-रिक्शा की बैटरी में…

    Read more

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला, NH-9 हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी के संचालक ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को होली…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से मचा हड़कंप

    ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से मचा हड़कंप

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
    error: Content is protected !!