हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की बेटी शिवांगी गोयल ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर हैंडलूम नगरी पिलखुवा का नाम पूरे देश में रोशन किया है. शिवांगी की सफलता के बाद परिवार में खुशी की लहर है. इस दौरान शिवांगी को बधाई देने के लिए उनके आवास पर रिश्तेदार व अन्य पहुंच रहे हैं. शिवांगी ने बताया कि परीक्षा के लिए आत्मविश्वास बेहद जरूरी है.
शिवांगी के पिता राजेश गोयल पिलखुवा में तिरपाल कारोबारी हैं जो अपनी बेटी की इस सफलता से बेहद खुश हैं. उन्होंने बताया कि शिवांगी ने कड़ी मेहनत के साथ यह मुकाम हासिल किया है. इसके लिए उसने कड़ी मेहनत की है.
सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित हुए. इसके बाद लखनऊ से आई एक कॉल ने शिवांगी की जिंदगी ही बदल दी. अफसर बनने का सपना साकार होने पर आकांक्षा को बधाई देने वालों का तांता लगा है. आकांक्षा की मां ने बताया कि बेटी की सफलता पर उनके पास कोई शब्द ही नहीं है.
बता दें कि पिलखुवा के गांधी कॉलोनी में रहने वाली शिवांगी गोयल ने हाईस्कूल और इंटर गाजियाबाद के होली चाइल्ड स्कूल से पास की है जबकि दिल्ली के श्रीराम डिग्री कॉलेज से उन्होंने बीकॉम किया है. उन्होंने कड़ा परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया है.




























