मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा में शामिल हुए हापुड के भाजपाई
हापुड सीमन (ehapurnews.com): लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयन्ती के राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिल्ली में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कलश यात्रा में शामिल होने के लिए हापुड से सैकड़ों भाजपाई बसों से दिल्ली रवाना हुए। वे अपने साथ जनपद भर से एकत्र हुए माटी लेकर गये हैं।
“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत जनपद हापुड़ के सभी मंडलों से एकत्रित मिट्टी के कलशों के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर की अगुवाई में भाजपाई बसों से दिल्ली रवाना हुए।वे भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे थे।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश भर के कोने कोने से आई मिट्टी को पौधों में मिलाकर अमृत वाटिका को देश को समर्पित कर अभियान को संपूर्ण करेगें।”मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन” – एक सच्ची श्रद्धांजलि है उन वीरों के लिए जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिए। दिल्ली में अमृत कलश यात्रा के मद्देनजर मंगलवार को रूट डायवर्जन किया गया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























